
ब्यूरो न्यूज़
आसमाजिक तत्वों से मुक्त करवाए हरकी पौड़ी सहित संपूर्ण गंगा घाट
हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल के जिला
अध्यक्ष सुनील सेठी ने डी जी पी उत्तराखंड को पत्र भेजते हुए हरिद्वार एस
एस पी से मांग की है देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान करने
श्रद्धा से हरिद्वार हरकी पोड़ी पहुंचते है लेकिन हरकी पोड़ी के आस पास
घाटों पर असमाजिक तत्व उनके साथ जो दुर्व्यवहार करते है और आस्था को ठेस पहुचातें है जिसमें ब्लिंकिट ,
जोमैटो , जेप्टो सहित अन्य सभी का सत्यापन कर इनकी बाईकों की स्पीड लिमिट
नियंत्रित हो। उत्तराखंड डी जी पी सहित वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से की
मांग। नगर निगम और पुलिस प्रशाशन संयुक्त रूप से चलाए बड़ा अभियान संपूर्ण
क्षेत्र में हो बड़े स्तर पर सत्यापन । इस मौके पर मुख्य रूप से प्रीत कमल, हरिमोहन भारद्वाज,
सोनू चौधरी, युवराज बिष्ट, सुनील मनोचा,राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।












