A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

*राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में की जा रही छापेमारी की कार्यवाही*

ब्यूरो न्यूज़

*राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देIMG 20251202 WA0028 IMG 20251202 WA0029शन में जनपद में की जा रही छापेमारी की कार्यवाही*

 

*खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे सात ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त*

 

*अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने – अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश*

 

*अवैध खनन कर रहे खनन माफियों के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

 

हरिद्वार, 02 दिसम्बर, 2025

 

राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए 07 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी गयी, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!