A2Z सभी खबर सभी जिले की

तेज़ रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक व सवारी घायल — हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ आरोपी चालक

तेज़ रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक व सवारी घायल — हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ आरोपी चालकIMG 20251202 WA0023

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के मलिया पुल के पास मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने बैटरी वाली ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक नंदू गुप्ता पुत्र गंगा राम गुप्ता निवासी हरनकच्छार तथा एक सवारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों को विंढमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नंदू गुप्ता अपनी ई-रिक्शा से सवारी को लेकर मलिया नदी के पास से गुजर रहे थे, तभी दुद्धी दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे ई-रिक्शा में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे पलटने से बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बोलेरो चालक वाहन को लेकर झारखंड की ओर फरार हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को सामान्य चोटें आई हैं, हालांकि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर बाहरी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द आरोपी बोलेरो चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित ई-रिक्शा चालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!