
कोसरिया यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया 20 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा.सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति रहा आकर्षण का केंद्र,गीता जयंती समारोह हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ. गजेंद्र यादव जी ने किया आयोजन की तारीफ, भगवान श्री कृष्ण ने गीता ज्ञान दिया था उसी को मानते हुए गीता जयंती मनाते हैं…
धमतरी/बालोद,जिला गुरुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कोलिहामार में शासकीय हाई स्कूल के सामने 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को तहसील कोसरिया (राउत) यादव समाज गुरुर के तत्वाधान में एवं तहसील अध्यक्ष मा.सालिकराम यादव जी के अध्यक्षता एवं कैबिनेट शिक्षा मंत्री मा. गजेंद्र यादव के मुख्य अतिथि मे हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों का सम्मान किया गया. तुलसीराम यादव एवं देवव्रत यादव जी के आपसी सामंजस्य व मा.जितेंद्र यादव जी के उचित मार्गदर्शन सराहनीय रहा जो चर्चा का विषय बनी हुई है समाज जनों ने खुशी जाहिर की है. कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व भगवान श्री कृष्ण जी का पूजा अर्चना आरती किया .महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर गीता जयंती का कलश शोभायात्रा निकाले ग्राम भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे .पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किये जो सराहनीय एवं आकर्षण का केंद्र रहा . शंकर गौरी गोपाल आश्रम दिव्यांग गौ सेवा संस्थान कन्हारपुरी अध्यक्ष दास बंटी गोपाल यादव जी नें संक्षिप्त में गीता प्रवचन किया.निर्धारित समय 3:00 बजे के बाद पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी का आगमन हुआ.आतिशबाजी एवं राऊत नृत्य के साथ मेन रोड स्वागत गेट पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण जितेंद्र यादव, बंटी गोपाल यादव,शालिराम यादव, देवव्रत यादव , तुलसीराम यादव, रेवाराम यादव, विनोद यादव ज़ी. कृष्णा यादव, गुलाब यादव, हेमलाल यादव, एवं समाज जनों ने पुष्प वर्षा एवं पुष्पहार पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया पश्चात जय यादव,जय माधव के जय घोष करते हुए राऊत नृत्य एवं आतिशबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल मंच पर पहुंचे. सामाजिक पदाधिकारीयों ने मुख्य अतिथि मा गजेंद्र यादव जी को राऊत खुमरी व लाठी भेट किया एवं पीला चावल का टिका लगाकर पुष्पहार फहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया. स्वागत के कड़ी में महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों नें अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गजेंद्र यादव जी कैबिनेट मंत्री, शिक्षा ग्राम उद्योग विधि एवं विधाई छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, कार्यक्रम के अध्यक्षता माननीय शालिकराम यादव ज़ी ने किया. अति विशिष्ट अतिथि माननीया संगीता सिंहा विधायक संजारी विधायक बालोद, माननीय श्री भैयाराम सिंहा पूर्व विधायक संजारी बालोद, विशिष्ट अतिथि यशवंत जैन प्रदेश भाजपा महामंत्री छत्तीसगढ़ माननीय चेमन देशमुख जी अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद, राकेश यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद, कौशल साहू जी उपाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद, आनंद शर्मा,अध्यक्ष भाजपा मंडल गुरुर, प्रदीप साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर, जितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज बालोद, डॉ अजय यादव प्रांता अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज रायपुर, हीमनलाल यादव जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज बालोद, जिला अध्यक्ष मधुलता यादव जिला कोसरिया यादव समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद, ईशा प्रकाश साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर, ताम्रध्वज साहू महामंत्री भाजपा मंडल गुरुर तामेश्वर साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर, संगीता लेखक चतुर्वेदी सरपंच ग्राम पंचायत कोलिहामार, तुलसीराम यादव एवं देवव्रत यादव कोसरिया यादव समाज पदाधिकारी तहसील गुरुर आदि आमंत्रित अतिथि थे.सभी अतिथियों को पीला चावल का टीका लगाकर एवं पुष्पहार,स्वागत बैच लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया है. थोड़ी-थोड़ी अंतराल में बच्चों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो की आकर्षण का केंद्र रहा. परंपरागत वाद्य यंत्र बांस,बांसुरी एवं अलगोजवा बजाने वाले कलाकारों ने कला प्रदर्शन किया सभी का स्वागत सम्मान किया गया. चरवाहे लोग भी अपने उपस्थिति दर्ज करवाई उनका भी सम्मान किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मा.गजेंद्र यादव जी ने उद्बोधन पूर्व सबसे पहले अध्यक्ष शालिराम यादव ज़ी का नाम लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रथम प्रयास में विराट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया. सुंदर व सरहनीय रहा.बच्चों की शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक संगठन की एकजुटता व शासकीय योजनाओं का लाभ लेने जोर दिया . गीता जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव जी ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने गीता के ज्ञान दिया उसी का गीता जयंती मनाते हैं घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रख पूजा करनी चाहिए. उन्होंने समाज के दशा और दिशा विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिए. विलंब से आने पर क्षमा मांगते हुए अध्यक्ष शालिराम यादव कोसरिया यादव समाज गुरुर के द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के आधार पर कोसरिया यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए आगामी वर्ष मे भवन लोकार्पण के अवसर पर आने की बात कही. अनुदान राशि की घोषणा करने पर अध्यक्ष सालिकराम यादव जी ने मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया. मनहरणलाल यादव जी ने मंच का सफल संचालन किया समाज की ओर से श्रीफल गमछा एवं स्मृति भेटकर मंच से सम्मान बिदाई दिए. भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्था सुन्दर व्यस्थित रहा. कोसरिया यादव समाज कुरूद ब्लाक उपाध्यक्ष संतोष यादव का स्वागत बैच एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं गमछा एवं श्रीफल भेंटकर बिदाई दिऐ कार्यक्रम यादगार एवं सराहनीय रहा तुलसीराम यादव प्रचार मंत्री प्रदेश एवं रायपुर संभाग.




