चित्रकूट 3 दिसम्बर 2025
भगवान भजनाश्रम की ओर से बढ़ती ठंड में गरीबों को बांटे गए कंबल व खाद्य सामग्री
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू किया गया है। समाज सेवा के लिए अग्रणी संस्था ने इस कड़ाके की ठंड में लगभग 500 ज़रूरतमंद लोगों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था द्वारा यह अभियान जनपद के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें वृद्ध, दिव्यांग तथा अत्यंत गरीब परिवारों को विशेष रूप से शामिल किया गया।
सबसे पहले ग्राम चकला चकौंध में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां सत्यम यादव व सुरेंद्र सिंह कछवाह ने समाजसेवियों के माध्यम से गांव के अति गरीब, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। ठंड से बेहाल लोग गर्म कंबल पाकर राहत महसूस करते दिखे और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इसके बाद पहाड़ी बुजुर्ग में गरीब परिवारों को कंबल बांटे गए। यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचे वृद्ध और जरूरतमंद लोग गर्म कपड़े पाकर प्रफुल्लित नजर आए।
इसी क्रम में ग्राम अरछा बरेठी के खैरीपुरवा नई दुनिया में समाजसेवी शंकर यादव के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां कंबल के साथ-साथ सरसों का तेल, चीनी, गर्म टोपा, मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। सर्दी से जूझ रहे गरीबों के लिए यह मदद काफी राहतकारी साबित हुई।
समाजसेवी केशव यादव ने कहा कि “गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हम सभी इसी सोच के साथ आपसी सहयोग से कंबल और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।” उन्होंने बताया कि अत्यंत गरीब परिवारों को भोजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि संस्था के संरक्षकों और सहयोगियों के प्रयास से पूरे जनपद में जहां भी गरीब बस्तियां हैं, वहां पहुंचकर कंबल वितरण किया जा रहा है। इस बड़े मानव सेवा कार्य में रघुवीर पाटोदिया प्रमोद चौधरी विजय कमल कुमार पंसारी अशोक रूप लता अशोक चौधरी रवि भाई पटेल मालेगांव जयंती बाई भीम जी पटेल प्रीति आशीष पोद्दार नासिक सुभाष महाजन पुणे महावीर मोहता मालेगांव आशीष टिबडीलाल सुमन चौधरी मुंबई कमल संपत्ति देवी रतन पाटोदिया मालेगांव आदि के आर्थिक सहयोग से यह सेवा कार्य चल रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि अगले दिन घाटा कोलान मानिकपुर की कोल आदिवासी बस्ती में अन्न व कंबल वितरण किया जाएगा, जिसमें उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव, समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद यादव, सभासद शंकर प्रसाद यादव, समाजसेवी आर.के. शर्मा, दिलीप अवस्थी, हिमांशु यादव, ओमप्रकाश, राकेश राजपूत, शंकर दयाल निषाद, हनुमान प्रसाद यादव, रामसेवक, रमेश चंद्र यादव, सरजो प्रसाद, दिलराज निषाद, रावेंद्र सविता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सर्द मौसम में जरूरतमंदों के बीच इस तरह की पहल ने समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की है।




