A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

1383 किवीटल धान कान्हा राइस मिल मे हुई बरामद

प्रशासन की मुहिम लगातार जारी

 

IMG 20251204 WA0003 2कटनी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बिचौलियों और व्यापारियों की पकड़ ढीली करने प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हाल में अवैध धान उपार्जन केन्द्रों तक पहुँचने नहीं दिया जाये। इसी के तहत गठित संयुक्त जांच दल जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार नज़र रख रहा है।बुधवार को इसी सिलसिले में रीठी विकासखंड के ग्राम खिरवा हरद्वारा स्थित कान्हा राइस मिल के गोदाम का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान टीम को 3,458 बोरियों में भरा कुल 1383.20 क्विंटल धान मिला। प्रबंधन द्वारा धान भंडारण के वैध दस्तावेज स्थल पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके बाद मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इसके लिए मिल संचालक से आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज मांगे जाएंगे।जांच दल में रहे शामिलश्री खगेश मलावीसुश्री प्रियंका सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीश्री प्रशांत मौर्य, कृषि उपज मंडीश्री मनीष त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक, मंडीश्री कार्तिकय वर्मा, हल्का पटवारीग एवं कोटवारप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पहले ही जिले में धान के अवैध संग्रहण और ढुलाई पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी विभाग की संयुक्त टीम आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखेगी ताकि उपार्जन केंद्रों में केवल पात्र किसानों का ही धान पहुंचे।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!