A2Z सभी खबर सभी जिले की

कठूमर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

भारतीय किसान संघ तहसील कठूमर की बैठक का आयोजन आज हनीपुर में किया गया बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे गृह संपर्क अभियान में पांच परिवर्तनों की चर्चा की बैठक में घर-घर संपर्क करने हेतु गांव के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया उसके साथ ही बैठक में अनेक समस्याओं पर विचार करते हुए जैविक खेती करने । गौ माता का संवर्धन करने पर्यावरण संरक्षण करने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही उपखंड अधिकारी को दिन में बिजली देने गांव की तरफ जा रहे ग्रेवाल रास्तों को दुरुस्त कराने ताकि किसान को आदान लाने ले जाने में सुविधा हो। खरीफ फसलों की खरीद एमएससी पर करने । निराश्रित गोवंश की व्यवस्था पकराने आदि समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक तहसील अध्यक्ष गिरधर सिंह की अध्यक्षता में की गई बैठक में प्रांत कार्य कारनी सदस्य महेंद्र सिंह चौधरी एवं जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर उपस्थित रहे।पदमसिंहIMG 20251204 WA0001

IMG 20251204 WA0003

IMG 20251204 WA0002

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!