

डीडवाना कुचामन परबतसर : जांगिड़ समाज परबतसर द्वारा श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में समाज के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त एवं पदस्थापित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान सदस्यों का साफा, माला एवं अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया गया।
सम्मानित होने वालों में रामकिशोर जांगिड़ (तहसीलदार, परबतसर), अमित जांगिड़ (अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग), तनसुख जांगिड़ (कांस्टेबल, पुलिस थाना परबतसर) तथा रीना जांगिड़ (ग्राम सेवक, ग्राम गुढ़ा) शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में लादूराम जांगिड़ (अध्यक्ष, जांगिड़ छात्रावास निर्माण समिति), मोतीलाल जांगिड़ (मंदिर अध्यक्ष), फूलचंद जांगिड़ (तहसील अध्यक्ष) तथा कैलाशचंद जांगिड़ (अध्यक्ष, जांगिड़ छात्रावास) ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवा शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में मदनलाल जांगिड़, बद्रीलाल जांगिड़, अर्जुनलाल जांगिड़, पन्नालाल जांगिड़, लक्ष्मणराम जांगिड़, मिश्रीलाल जांगिड़, जगन्नाथराम जांगिड़, पूसाराम जांगिड़, नरसीराम जांगिड़, जगदीश जांगिड़, पारस जांगिड़ एवं गोविंदराम जांगिड़, शंकरलाल जांगिड़, पुखराज जांगिड़, भंवरलाल जांगिड़, बनवारी जांगिड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।







