A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार: श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाला गौरी गणेश धाम में हुआ षोडसी भंडारे का आयोजन

संयोजक ;महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री प्रबोधानंद गिरि जी महाराज

ममता चौहान जिला संवाददाता

 

20251210 122536हरिद्वार  श्यामपुर कांगड़ी श्री गौरी गणेश धाम गाजी वाला में संपन्न हुआ षोडसी भंडारा।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज के संयोजन में ब्रह्मलीन श्री स्वामी विवेक स्वरूप जी महाराज का षोडसी भंडारा श्री गौरी गणेश धाम गाजी वाला श्यामपुर कांगड़ी में सभी संत महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री पर प्रबोधानंद गिरीजी महाराज ने कहा कि संत हमेशा ही सत्य के पथ पर चलते हैं और जो मनुष्य संत महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त करते हैं उनका जीवन सभी कष्टों से दूर हो जाता है और जीवन में सकारात्मकता का आगमन होने लगता है ।विचारों में सात्विकता आ जाती है। उन्होंने कहा की स्वामी विवेक स्वरूप जी महाराज हमेशा भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाते थे और हमेशा ही भक्तों का कल्याण चाहते थे। संत समाज से सभी संत महापुरुषों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समाज से सभी संत महापुरुष उपस्थित रहे। और सभी भक्तजनों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!