A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइम

सुभाष चौक पर सड़क पर फैला तेल, आधा दर्जन दोपहिया सवार घायल,

कोरबा :- शहर के व्यस्ततम सुभाष चौक पर  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर अचानक भारी मात्रा में तेल फैल गया। फिसलन के कारण एक के बाद एक कई बाइक और एक्टिवा सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं।

देखा जा सकता है कि एक एक्टिवा सवार युवक करीब 25 मीटर तक सड़क पर फिसलते हुए आगे जा गिरता है। बताया जा रहा है कि घायल युवक सीएसईबी कॉलोनी का निवासी है, जिसे इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों को भी हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।

हालात बिगड़ते देख स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क पर रेत डालकर तेल के फैलाव को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान सुभाष चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर घटना पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैरिकेड लगाकर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया, जिससे और हादसों को टाला जा सका।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!