
चित्रकूट 15 दिसम्बर 2025
भगवान भजनाश्रम की ओर से बढ़ती ठंड में गरीबों को बांटे गए कंबल व गर्म कपड़े
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू किया गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ने ग्राम अरछा पुरवा की हरिजन बस्ती में इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए सौ ज़रूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। संस्था द्वारा यह सेवा कार्य जनपद के विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा है, जिसमें वृद्ध, दिव्यांग तथा अत्यंत गरीब परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतमंद सामग्री बाटी जा रही है। ठंड से बेहाल लोग गर्म कंबल पाकर राहत महसूस करते दिखे और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इसी क्रम में ग्राम अरछा पुरवा हरिजन बस्ती में समाजसेवी शंकर यादव के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां पर जहां बुजुर्ग महिलाओं, वृद्धजनों को कंबल के साथ-साथ युवाओं को पैंट शर्ट के कपड़े, गर्म टोपा, मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। सर्दी से जूझ रहे गरीबों के लिए यह मदद काफी राहतकारी साबित हुई।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव यादव ने कहा कि “गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हम सभी इसी सोंच के साथ आपसी सहयोग से कंबल और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।” उन्होंने बताया कि अत्यंत गरीब परिवारों को भोजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था के प्रबंधक रामावतार यादव ने कहा कि संस्था के संरक्षकों और सहयोगियों के प्रयास से पूरे जनपद में जहां भी गरीब बस्तियां हैं, वहां नई दिल्ली के बिहारीलाल सर्राफ, डूंगर मल बजाज के आर्थिक सहयोग से यह सेवा कार्य चल रहा है। प्रख्यात समाजसेवी बिहारी लाल सर्राफ के निर्देशन में गरीबों की सेवा आगे भी जारी रहेगी।
कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक रामावतार यादव, समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद, पूर्व डाक निरीक्षक जगमोहन सिंह यादव ,लवलेश यादव राजकुमार, राजेश, शंकर प्रसाद यादव, समाजसेवी आर.के. शर्मा, दिलीप अवस्थी, हिमांशु यादव, ओमप्रकाश, राकेश राजपूत, शंकर दयाल निषाद, रामसेवक, रामकिशोर यादव, सरजो प्रसाद, देशराज, ओम प्रकाश, नीरज , रावेंद्र सविता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। असहाय ,जरूरतमंदों के बीच श्री भगवान भजन आश्रम ट्रस्ट की पहल ने समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की है।














