A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पुलिस कंट्रोल रूम का SSP ने किया निरीक्षण, होगा अपग्रेड

धनबाद पुलिस को और सशक्त और बनाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को इस क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने एसडीएम कार्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जायेगा। यहीं से डायल 112 का कंट्रोल होता है और शहर की सीसीटीवी पर भी नजर रखी जाती है। अब डीएसपी सीसीआर भी यहीं बैठेंगे, इसको लेकर कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहीं से डायल 112, सीसीटीवी, सीटी हॉक्स और बाइक पेट्रोलिंग पर कमांड होगा। रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान या कोई भी विशेष अभियान का भी कंट्रोल होगा। आने वाले समय में ट्रैफिक सिंगनल का भी कंट्रोल यहीं से होगा। इसी को लेकर कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसको लेकर आज यहाँ निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Byte:- प्रभात कुमार — एसएसपी, धनबाद।

Back to top button
error: Content is protected !!