A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

वर्ना FASTag हो जायेगा बंद, जान लें ये जरूरी बातें

हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिये सरकार ने एक नया और अहम नियम लागू कर दिया है। अब सिर्फ KYC (Know Your Customer) ही नहीं, बल्कि KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है। यदि वाहन मालिक ने KYV प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो उसका Fastag कभी भी बंद किया जा सकता है और टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क चुकाना पड़ सकता है। अगर वाहन मालिक ने तय समय में KYV नहीं कराया, तो उसका Fastag इनएक्टिव हो सकता है। ऐसी स्थिति में टोल प्लाजा पर Fastag काम नहीं करेगा और वाहन चालक को पूरा या दोगुना टोल शुल्क देना पड़ सकता है।

क्यों जरूरी हुआ KYV वेरिफिकेशन
सरकार की जांच में सामने आया कि कई लोग एक ही Fastag को अलग-अलग वाहनों में इस्तेमाल कर रहे थे। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी, बल्कि गलत टैगिंग और राजस्व नुकसान के मामले भी बढ़े। KYV सिस्टम के तहत अब हर Fastag को उसी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक किया जायेगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और वाहन के असली मालिक की पहचान सुनिश्चित होगी।

KYV के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत
KYV वेरिफिकेशन के लिये वाहन मालिक को ये जानकारियां देनी होंगी, गाड़ी की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की डिजिटल कॉपी, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, Fastag अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर। अगर दी गई जानकारी अधूरी या गलत पाई गई, तो आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

मोबाइल से ऐसे करें KYV वेरिफिकेशन
KYV प्रक्रिया को आप घर बैठे मोबाइल से पूरा कर सकते हैं—

अपने बैंक या Fastag ऐप (Paytm, HDFC, ICICI, Axis आदि) को खोलें
‘KYV’ या ‘Fastag Verification’ विकल्प पर जायें
गाड़ी की साफ तस्वीर अपलोड करें, जिसमें विंडशील्ड पर लगा Fastag साफ दिखाई दे
RC की स्कैन कॉपी अपलोड करें
सभी जानकारी सबमिट करें
सबमिट करने के बाद 5 से 7 दिनों में वेरिफिकेशन पूरा हो जायेगा और इसकी सूचना SMS या ईमेल के जरिये मिल जायेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!