A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

13.21लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन,2.08 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

FB IMG 1766030852933सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं किसान हितैषी नेतृत्व में प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। अब तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मंत्री राजपूत ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। धान खरीदी की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। अब तक किसानों को 1122 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि धान विक्रय के लिए प्रदेशभर में 8 लाख 59 हजार 916 किसानों का पंजीयन किया गया है। खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में 1403 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खरीदी, भुगतान एवं परिवहन की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले और भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!