जावरा(रतलाम) कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं नियंत्रक नाप तौल म. प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक श्री भारत भूषण द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस – 24 दिसंबर के तारतम्य में उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु साप्ताहिक विशेष जांच का अभियान चलाया गया जिसमें पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वोत्तम किराना, जवाहर नगर, कमल मार्केटिंग, सैलाना रोड, शिवानन्द मार्केट, जवाहर नगर, अंकित नमकीन सेंटर, जवाहर नगर, मोदी ट्रैडर्स, जवाहर नगर, भोलेनाथ के नमकीन, मुक्तीधाम रोड, नेहा किराना अलकापुरी, त्रिशा आर्गेनिक फुड अंबे चौक, गौरवदीप डिपार्टमेन्टल स्टोर्स इंद्रलोक नगर, कैलाश कैथुनिया गजक एवं मुंगफली चिक्की निर्माण नयागांव, सांई नाथ नमकीन भण्डार राधाकृष्ण मंदिर, रतलाम की दुकानों पर पैकेज बंद वस्तुओं पर नियमानुसार आवश्यक घोषणाऐं नहीं पाये जाने पर और विक्रय हेतु दुकान में प्रदर्शित करके रखने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम के सहपठित विधिक माप विज्ञान (पैकेज बंद वस्तुऐं) नियम के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जांच दल में विभागीय कर्मचारी एवं अन्य श्री कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।
उपरोक्त दुकानों से जप्ती किये पैकेज बंद वस्तुओं के निर्माता, पैक कर्ता और विपणनकर्ता के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है। उपभोक्ता पैकेज बंद वस्तुओं को खरीदते समय निर्माता/पैक कर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का एम.आर.पी. (सभी करों सहित), युनिट सेल प्राइज जैसी घोषणाएं अवश्य देखे।उपभोक्ता शिकायत करने के लिये व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और ईमेल पता के साथ-साथ एम.आर.पी. से अधिक पर विक्रय करना या एम.आर.पी. को काटकर/मिटाकर/स्टीकर लगाकर बड़ाया गया हो तो विभाग को शिकायत कर सकतें है।
पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की असली और नकली प्रतिमा का मुद्दा गहराया अखाड़ा परिषद जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
27/07/2026
सुप्रयास’ का कार्य सराहनीय, देश का भविष्य संवार रहीं हैं संस्था : प्रो सुनील बत्रा
27/07/2026
एमपी में शुरू होगी फ्री पीएम ई-बस सेवा, 15 अगस्त तक नही देना होगा 1 रुपए भी, AI कैमरे हाइड्रोलिक लिफ्ट और सीसीटीवी कैमरे से होगी लेस
27/07/2026
पार्थिव मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण से वयक्ति की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती हैं – महंत केशव गिरी महाराज
27/07/2026
सुरेमनपुर से गोरखपुर तक एसी बस सेवा का शुभारंभ, अरविंद सिंह सेंगर ने दिखाई हरी झंडी
27/07/2026
बड़ी खबर: सहारनपुर जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वार्डों में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा
27/07/2026
*मेधाओं के घर पहुंचे विधायक कवींद्र अतुल चौधरी नीट विजेताओं का किया सम्मान बोले युवा ही कप्तानगंज की सबसे बड़ी ताकत..*
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि
27/07/2026
दतिया उपचुनाव, नरयावली विधायक लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में किया जनसंपर्क
27/07/2026
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण किया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!