?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

कनीय पौधा संरक्षण कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख*

नगर थाना में मामला दर्ज; रात्रि प्रहरी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा*

IMG 20251228 WA0333

 

दुमका : दुमका स्थित कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से कंप्यूटर सह योजना कक्ष में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में कार्यालय के कंप्यूटर, बिजली बोर्ड, पंखे समेत टेबल पर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई हैं।
कार्यालय के रात्रि प्रहरी के अनुसार, देर रात अचानक इन्वर्टर से तेज आवाज आने लगी। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो रूम से आग की लपटें और काला धुआं निकल रहा था। प्रहरी ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले बिजली का मुख्य कनेक्शन (मेन स्विच) काट दिया और स्थानीय स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे पूरा कार्यालय परिसर इसकी चपेट में आने से बच गया।
घटना के तुरंत बाद प्रहरी ने कार्यालय सहायक पीयूष पाण्डेय, कर्मी निरंजन दे और कार्यालय प्रधान शुभांकर गुप्ता को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कार्यालय प्रधान शुभांकर गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई प्रतीत होती है। नुकसान के बारे में उन्होंने कहा कि अभी सटीक आकलन करना संभव नहीं है, क्योंकि कंप्यूटर के साथ-साथ कई योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण रजिस्टर और फाइलें जल गई हैं। पूरी जांच के बाद ही नुकसान की विस्तृत विवरणी तैयार की जाएगी।
इस अग्निकांड के संबंध में विभाग द्वारा दुमका नगर थाना में लिखित सूचना (सहना) दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!