A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात जेवर से नोएडा की तरफ जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। कार ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। इसमें एक कार सवार की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान आग लगने से दो कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। रबूपुरा पुलिस के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात जीरो प्वाइंट से 23 किलोमीटर दूरी पर जेवर से नोएडा जाने वाली लेन पर हादसा हुआ। एक सूमो कार के ओवरटेक करने पर आगे चल रही सीएनजी पंच कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे दोनों कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई। इस दौरान पीछे से आ रही तीसरी आई 10 कार भी जलती कारों से टकरा गई। पंच कार में सवार गाजीपुर निवासी जोगेंद्र, प्रयागराज निवासी चालक फिरदौस मोहम्मद और सुमो में सवार पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस निवासी वाहिद, उसका भाई शाहीद तथा गांव मानाधाती हसायन निवासी जनपद हाथरस निवासी चालक पप्पू घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को कार में लगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा सूमो कार में सवार हाथरस निवासी 23 वर्षीय वाहिद को हादसे में सिर पर चोट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को अलीगढ़ और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पंच और सूमो कार जलकर खाक हो गई। आई-10 कार को जलने से बचा लिया गया। पुलिस ने जली कारों को सड़क से हटकर यातायात सुचारू कराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!