A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से ज़मानत — भाजपा की राजनीति पर करारा तमाचा*

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से ज़मानत — भाजपा की राजनीति पर करारा तमाचा*

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से ज़मानत — भाजपा की राजनीति पर करारा तमाचा*

IMG 20251220 WA02454

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार

मनी लॉन्ड्रिंग और तथाकथित शराब घोटाले के मामले में नाम जोड़कर की गई कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चेतन्य बघेल को ज़मानत दे दी। इस फैसले के बाद भाजपा और उसकी एजेंसियों की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के प्रखर नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा—सत्य को जितना भी परेशान कर लो, उसे झूठ के बोझ तले दबाया नहीं जा सकता।
आज फिर साबित हुआ है सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।मोक्ष कुमार प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है। बिना ठोस सबूत, सिर्फ बदनाम करने की नीयत से नाम घसीटे गए, लेकिन न्यायालय ने भाजपा की इस साजिश पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसान और कानून व्यवस्था जैसे असली मुद्दों पर विफल हो जाती है, तब वह ध्यान भटकाने के लिए ऐसे झूठे मामलों का सहारा लेती है।न्यायपालिका पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।
संविधान ज़िंदा है और तानाशाही सोच को हर बार जवाब देगा।यह फैसला सिर्फ ज़मानत नहीं, भाजपा की नकारात्मक राजनीति की हार है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!