
मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्रीमती डिंपल यादव जी के जन्मदिवस एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
सेवा, संगठन और संकल्प के साथ 2027 की दिशा तय करने का संदेश
सेवा, संगठन और संकल्प के साथ 2027 की दिशा तय करने का संदेश
हरदोई
मल्लावां।
राजनीतिक हलकों में 2027 की तैयारियों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्रीमती डिंपल यादव जी के जन्मदिवस एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने क्षेत्र में नई ऊर्जा और संदेश दिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी आदरणीय श्री बृजेश कुमार वर्मा ‘टिल्लू भैया’ के नवनिर्मित कार्यालय पर आयोजित कंबल वितरण एवं विशाल खिचड़ी भोज कार्यक्रम को संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदरणीय सराफत अली जी, प्रदेश सचिव आदरणीय विप्र प्रधान जी, विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय अनुराग यादव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवजन सभा) आदरणीय नाजिम खाँ जी, मेराज खान जी, ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावाँ आदरणीय मानसिंह यादव जी, शैलेंद्र यादव जी, अनुराग पटेल जी, मुनेंद्र यादव जी, हरिपाल यादव जी, दिलसाद खाँ जी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा, जनसेवा और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर आगे बढ़ रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस तरह के आयोजन कहीं न कहीं आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी का संकेत भी माने जा रहे हैं।
कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।






