A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहाबाद में नहीं मनाया गया गणतंत्र दिवस दरवाजों पर लटके मिले ताले, शिक्षकों की मनमानी पर प्रशासन मौन

IMG 20260127 WA0000 1

हरदोई।शाहाबाद 77वें गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जहां पूरे जनपद में शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहाबाद, जिला हरदोई में गणतंत्र दिवस नहीं मनाए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताले लटके मिले, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहा। न तो ध्वजारोहण हुआ और न ही कोई शिक्षक अथवा कर्मचारी उपस्थित दिखाई दिया। यह स्थिति न केवल शासकीय आदेशों की अवहेलना है, बल्कि छात्राओं में गलत संदेश देने वाली भी है।
लोगों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की मनमानी चल रही है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व पर भी लापरवाही बरते जाने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

Show More

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!