संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा केतार।पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार परिसर में मंगलवार को पुलिस की ओर से स्थानीय व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने की।बैठक में केतार बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान व्यवसायियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग रखी। उन्होंने रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने और नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि व्यवसायी निडर होकर अपने प्रतिष्ठान संचालित कर सकें।इस अवसर पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने व्यवसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायी आपसी समन्वय से एक व्हाट्सएप ग्रुप का गठन करें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने बाजार क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं और इससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है और आपसी सहयोग से ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।बैठक में मुखिया प्रमोद कुमार, रामविचार साहू, विश्वनाथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, रविंद्र सोनी, विजयमल पाल, रवि मेहता, संतोष प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अजहर, विद्या प्रसाद, महादेव जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद, नीलेश प्रसाद, गोविंद कुमार, दया प्रसाद सहित कई अन्य व्यवसायी उपस्थित थे। स्थानीय व्यवसाय, दुकानदार और ग्रामीणों ने केतार पुलिस और थाना प्रभारी कि इस पहल के लिए सराहना की।
विक्की रवानी चुनावी जनसम्पर्क अभियान जोरों पर वार्ड संख्या 04 में धनबाद नगर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई l वार्ड पार्षद विक्की रवानी उर्फ़ छोटू रवानी को क्षेत्र की जनता का अवतार समर्थन मिल रहा है जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड 04 के पार्षद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की, विक्की रवानी उर्फ़ छोटू रवानी ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का विकास, पेयजल वैवस्था , स्वच्छता वैवस्था दुरुस्त और मजबूत करेंगे और सड़क एवं नाली का सुचारू रूप से निर्माण करेंगे l उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड को विकास की नई दिशा की ओर लेजाएंगे l
12/02/2026
पार्षद प्रत्याशी श्रीमति बंधना सिन्हा एवं युवा समाजसेवी कृष्णा लाला वार्ड संख्या:- 04 के जन-जन के लिए सदैव तत्पर
12/02/2026
मैहर प्रशासन का साफ संदेश अवैध खनन एवं अवैध परिवहन वर्दास्त नही
12/02/2026
मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन् समारोह एवं वार्षिक समारोह
12/02/2026
मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक समारोह संपन्न।।
12/02/2026
जीत हार प्रकृति का नियम है जो हारा है वह कल जीतेगा भी -गोविंद सिंह राजपूत
12/02/2026
वन विभाग की कार्यवाही, जंगली जानवर के मास के साथ चार लोगों पर कार्यवाही
12/02/2026
मेरी बहन को पुलिस वाले ने कार चढ़ा कर मार दिया’… अंबाला कैंट से सिटी के बीच हुआ हादसा
12/02/2026
वाराणसी : रोहनिया में बीकॉम छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में लगा ली फांसी
12/02/2026
श्री शिरडी सांईबाबा आध्यात्मिक पदयात्रा 22 फरवरी सुबह 07 बजे अयोध्या नगर सांईबाबा मंदिर से आरंभ होगी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!