A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरीशाहजहाँपुरसीतापुरहरदोई

विद्यालय में विदाई एवं पुरस्कार समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Screenshot 20260404 180322 WhatsApp

 

मैगलगंज, खीरी ! विकास खंड पसगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव में विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने मैं बेटी हूं सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक विजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार नरेंद्र मिश्रा, सूबेदार मेजर अनंगपाल सिंह, ग्राम प्रधान रंजीत सिंह राणा, प्राथमिक विद्यालय नयागांव के दिनेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

अंत में अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!