A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

एक तरफा कार्यवाई के कारण प्रभारी निरीक्षक कछौना निर्भय कुमार सिंह सस्पेंड किये गए

IMG 20260129 100323

हरदोई के एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक कछौना निर्भय कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।प्रभारी निरीक्षक पर आरोप है कि थाना कछौना क्षेत्र से संबंधित महिला और उनके पति देवर व समर्थकों पर हुए हमले में एक पक्षीय कार्यवाई की और घटना की सत्यता से जांच न करते हुए विपक्षी पक्ष की तरफ से महिला आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।इस मामले में सत्यता ज्ञात होने के उपरांत भी महिला पक्ष की तरफ से अभियोग पंजीकृत न कर उन्होंने अपने कर्तव्य व दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कछौना निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।एसपी ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!