A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में जनआंदोलन, प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना स्थगित

IMG 20260117 WA0229 IMG 20260117 WA0231 IMG 20260117 WA0230 IMG 20260117 WA0232

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, राइफल क्लब मैदान की नीलामी के विरोध में जनआंदोलन, प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना स्थगित

गिरजा शंकर अवस्थी ब्यूरो चीफ बांदा

बांदा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष बांदा विकास प्राधिकरण एवं चित्रकूटधाम मंडल के संबंधित अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन के साथ शनिवार को बांदा जनपद में स्थित ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में व्यापक जनआंदोलन देखने को मिला। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आह्वान पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने सट्टन चौराहा से पैदल मार्च करते हुए राइफल क्लब मैदान पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल अपर जिलाधिकारी बांदा, बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव मदन मोहन वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव उपस्थित हुए और प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुना। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि राइफल क्लब मैदान से संबंधित किसी भी निर्णय में जनहित, खेल हित और ऐतिहासिक विरासत को सर्वोपरि रखा जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद धरना शांतिपूर्ण ढंग से स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना राइफल क्लब मैदान केवल एक खेल परिसर नहीं बल्कि बांदा की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। इसी मैदान से अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है, ऐसे में इस मैदान की नीलामी से खेल गतिविधियों को गहरा आघात पहुंचेगा और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड वीरांगनाओं की धरती है, वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रही है और वर्ष 2026 में राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए एक बार फिर महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस आंदोलन में जेल जाना पड़े या किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े तो वह स्वीकार्य है क्योंकि राइफल क्लब मैदान बांदा की पहचान, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे स्वयं खिलाड़ी रहे हैं और इसी मैदान पर खेलकर आगे बढ़े हैं तथा राइफल क्लब मैदान से निकले अनेक खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है, इसलिए इस ऐतिहासिक धरोहर की नीलामी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। धरना-प्रदर्शन में जनता दल यूनाइटेड की बुंदेलखंड प्रभारी गरिमा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल अनुरागी, कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अफसाना बानो कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित संजय गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदुम दुबे, जिला महासचिव श्रीराम प्रजापति, उद्योग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला महासचिव अखिलेश कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष आरती प्रजापति, ज्योति मौर्य सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो आगामी 15 दिनों के भीतर आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष बांदा विकास प्राधिकरण एवं चित्रकूटधाम मंडल के नाम संबोधित ज्ञापन बांदा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!