मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिला अध्यक्ष ने भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर निगम अध्यक्ष से की मुलाकात।

FB IMG 1768913129749 FB IMG 1768913122619 FB IMG 1768913136821

 

सिंगरौली: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिला अध्यक्ष ने भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर निगम अध्यक्ष से की मुलाकात।

सिंगरौली: सनातन संस्कृति के आराध्य देव, भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा नगर निगम परिक्षेत्र और जिले में एक भी नहीं होने की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिला अध्यक्ष Rajesh Dubey व स्थानीय जन प्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोगों ने आज जिलाधिकारी महोदय और नगर निगम आयुक्त महोदया के साथ-साथ नगर निगम अध्यक्ष जी से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अवगत कराया कि भगवान परशुराम, जो न्याय, धर्म और तप के प्रतीक हैं, उनकी प्रतिमा जिले में कहीं भी स्थापित नहीं है, जबकि वे समाज के मार्गदर्शक और आराध्य देव हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए प्रतिमा की स्थापना आवश्यक है।

इस दौरान जिलाधिकारी महोदय और नगर निगम आयुक्त महोदया व नगर निगम अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द नगर निगम क्षेत्र या जिले के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही परशुराम प्रतिमा की स्थापना पर विचार किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!