A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:पेनल्टी शूटआउट में गया (बिहार) का जलवा, सिंगरौली को 4–2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

अनीश के दो गोल से भट्टगांव (छत्तीसगढ़) ने हिंडाल्को को 2–0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

दुद्धी, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

दुद्धी तहसील के महुली खेल मैदान पर आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में गया (बिहार) और एनटीपीसी सिंगरौली की टीमें आमने–सामने रहीं।IMG 20260120 150449
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कई बार गोल के मौके बने, लेकिन दोनों ओर की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपरों की शानदार भूमिका के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक जीत के लिए पूरा जोर लगाया, परंतु निर्धारित समय तक स्कोर 0–0 पर ही बना रहा।
इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी में गया (बिहार) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन संयम दिखाया और चार पेनल्टी को गोल में बदला। वहीं एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से केवल दो खिलाड़ी ही सफल हो सके। इस तरह गया (बिहार) ने सिंगरौली को 4–2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिन का दूसरा मुकाबला भट्टगांव (छत्तीसगढ़) बनाम हिंडाल्को (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। मैच के 33वें मिनट में भट्टगांव के 7 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी अनीश ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में हिंडाल्को की टीम गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई।
दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में एक बार फिर अनीश ने गोल दागकर स्कोर 2–0 कर दिया। इस निर्णायक बढ़त के साथ ही भट्टगांव (छत्तीसगढ़) ने 2–0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
मैच का संचालन रेफरी दीपक कुमार सिंह ने किया, जबकि लाइंसमैन की भूमिका राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंदर कुमार कन्नौजिया ने निभाई।IMG 20260120 150458
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया, प्रबंधक क्लामुदीन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, अमरेश कुमार, पंकज कुमार, विवेक कुमार कन्नौजिया, कामेश्वर चौबे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दर्शकों की भारी भीड़ से महुली खेल मैदान खचाखच भरा रहा और हर रोमांचक पल पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

Back to top button
error: Content is protected !!