A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी बलिया : भीमपुरा थाने के उप निरीक्षक वरुण कुमार का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
IMG 20260120 212642
बलिया। जनपद बलिया के भीमपुरा थाने में तैनात 2017 बैच के उप निरीक्षक वरुण कुमार का रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान वाराणसी में आज सुबह निधन हो गया। उनके असमय निधन से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक वरुण कुमार रविवार को मोटरसाइकिल से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक नीलगाय से टकराने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय उप निरीक्षक वरुण कुमार आनंद नगर काली महल, मुगलसराय, जनपद चंदौली के मूल निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री लगभग 4 वर्ष की है, जबकि पुत्र मात्र 10 महीने का है। परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने बताया कि वरुण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित अधिकारी थे। अपने सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण के कारण वे अधीनस्थों और अधिकारियों में समान रूप से लोकप्रिय थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों में शोक व्यक्त किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!