

संतकबीर नगर। जनपद में एक शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हैसर विकासखंड के अंतर्गत डेबरी ग्राम पंचायत में आने वाले समस्त प्रधानाध्यापक अध्यापक गण एवं ए आर पी अनिल यादव व इंद्रेश यादव एवं पूर्व ए आर पी रामकवल यादव रवि शंकर यादव प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित रहे इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर संवाद स्थापित करना और अभिभावकों को शैक्षिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था चौपाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों की नियमित उपस्थिति अभिभावकों की भूमिका और विद्यालय तथा समाज के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई













