A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

IMG 20260126 WA0030 1

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सत्र 2026-28 के लिए नई प्रबंधकारिणी में रामानंद देवांगन अध्यक्ष, सोहनलाल देवांगन सचिव एवं रेशमलाल देवांगन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही त्रिलोक देवांगन, टेसू राम देवांगन, दिनेश देवांगन एवं जुगल किशोर उपाध्यक्ष तथा जनार्दन देवांगन, होमलाल, गोवर्धन एवं जीतेन्द्र बांकुरे सहसचिव चुनें गए। कार्यकारिणी के 12 पदों पर शिवकुमार, उचित लाल, शंकर लाल, सुखनंदन, नंदकुमार, युधिष्ठिर, ओमप्रकाश, तिलकराम, भवानी लाल, राधेश्याम, नरेंद्र एवं जयंत निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन ने नियमानुसार चुनाव संपन्न कराया। सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्ग जिला देवांगन समाज के मेघलाल देवांगन, दशरथ देवांगन, तुलसी देवांगन, बृजभूषण देवांगन, अशोक देवांगन आदि ने चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजेन्द्र लिमजे दुर्ग जिला देवांगन समाज की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

IMG 20260125 WA0014 2

देवांगन जन कल्याण समिति के चुनाव में सभी 244 सदस्यों को पहली बार मतदान का अधिकार मिला था। इसलिए सभी में जबरदस्त उत्साह दिखा। दो घंटे तक चले मतदान में सदस्य गण लाइन में खड़े होकर बारी बारी से अपने वोट डाले। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 11 से से आरंभ होकर रात्रि 8.00 बजे तक चलती रही। चुनाव में 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। पहली बार चुनाव में उत्सव का माहौल दिखा। समिति की ओर से सभी के लिए भोजन एवं चाय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई थी। चुनाव की घोषणा के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन, समिति के निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, डॉ सूर्य मंगल देवांगन, डॉ मनीष देवांगन, डॉ गोपाल दैवांगन, डॉ बालमुकुंद देवांगन, मुरलीधर देवांगन, उत्तमचंद देवांगन, सुमन देवांगन, प्रभा देवांगन, कल्पना भानु देवांगन आदि सहित देवांगन समाज की महिलाओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे। सभा को नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामानंद देवांगन, जिलाध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन एवं चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया। घनश्याम कुमार देवांगन ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

IMG 20260126 WA0050

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!