A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी जिला परिषद-पंचायत समिति का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के राजनीतिक कार्यक्रमों में हुए बदलाव

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01’परवरी 2026
====> महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी का राजनीतिक कार्यक्रम बदला। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी अब राज्य मे होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। अभी एनसीपी का विलय भी तय नहीं है। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती मे 28 जनवरी 2026 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया। अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में वर्तमान में राजनीतिक कार्यक्रमों में परिवर्तन हुआ है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी महाराष्ट्र राज्य में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार प्रसार नहीं करने का निर्णय लिया है। देवेंद्र फड़नवीस जी जिला परिषद-पंचायत और पंचायत पवार के समिति के होने वाले चुनावों मे जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, किन्तु अजित पवार के निधन हो जाने से उन्होनें अपना सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने स्थानीय नेताओं के साथ साथ पार्टी पदाधिकारियों को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव मे प्रचार करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में चुनाव आगामी 07 फरवरी 2026 को होना है, चुनाव प्रचार 05 फरवरी तक किए जायेंगे। मतगणना 09 फरवरी 2026 को होना है महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गत 28 जनवरी 2026 को बारामती मे विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।, जिसके बाद उनके स्थान पर उनकी पत्नि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!