A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी ने पार्षद साथियों के साथ किया भाव पूर्ण कथा का श्रवण

भक्ति भाव से सरोवोर वातावरण में सुनी अम्रत मयी कथा

 

कटनी

श्री रंगनाथ नगर में आज सोमवार को नगरवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के भाव से भरे वातावरण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का उत्सव मनाया।इस विशेष अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने पार्षद साथियों के साथ कथा स्थल पहुँचीं और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया।

 

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय ने अपने ओजस्वी प्रवचन में श्रीमद्भागवत की महिमा, भक्ति का महत्व तथा जीवन में धर्म और सदाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनकी अमृतमयी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएँ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार करती हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कथा नगरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।कथा श्रवण के दौरान एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा का आनंद लिया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!