A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत दुदली विद्यालय में विद्यार्थीयों को ट्रैफिक के नियम बताए,

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत दुदली विद्यालय में विद्यार्थीयों को ट्रैफिक के नियम बताए,
आने वाला कल तभी सुरक्षित है जब हर माता-पिता अपने बच्चे को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, गणेश शर्मा
रोहट: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत उपखंड अधिकारी पूरण कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहट जयदेव चारण , दिलीप सिंह आरपी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुदली रोहट में प्रधानाचार्य घीसुलाल सुथार की उपस्थिति मे विधार्थियों को यातायात के नियम सम्बंधित जानकारी देकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस मौके पर गणेश शर्मा ने कहा की वाहन चलाते समय सेल्फी ना लें सेल्फी के चक्कर मै काफी लोग हादसे के शिकार होते हैं. सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया की इस समय प्रतिदिन राज्य मार्गों पे लगभग 485 वाहन चालक मौत के शिकार हो रहे हैं जो बहुत चिंता का विषय है जिसमें अधिकांश दुपहिया वाहन चालक शामिल है हम बच्चो के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे है जिससे आने वाले समय में हो रही दुर्घटनायो मे कमी लाई जा सके। इस अवसर पर विद्यार्थीयों को सड़क सुरक्षा नियामवली पुस्तिका एवं रेडियम स्टीकर वितरित किए, इस मौके पर स्कूल स्टॉफ कविता राठौड़, पद्मा सोलंकी, मीनाक्षी, देवेंद्र हरि, ग्रामीण जन पप्पाराम पटेल , संगीता पटेल , तिजो देवी , संतोष देवी , नर्वदा देवी उपस्थित रहे
दिनांक 06/02/2026

Back to top button
error: Content is protected !!