A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Silver Rate: सोना-चांदी फिर धड़ाम! आज सिल्वर में 15,000 की गिरावट, Gold का ये रहा हाल

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

gold silver investment 2026 01 48e34d0ec1da66db118611ff602ca125 11zon

Silver Rate: सोना-चांदी फिर धड़ाम! आज सिल्वर में 15,000 की गिरावट, Gold का ये रहा हाल

Vande Bharat,6 February 2026

gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate: आज यानी शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां एमसीएक्स में चांदी में सुबह के समय 15000 तक की गिरावट दर्ज हुई है। जिससे अब चांदी का रेट 2,29,872 रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही गोल्ड में भारी गिरावट देखने को मिली है।

 

 

Gold Rate Today गोल्ड में भी गिरावट

गोल्ड की बात करें तो इसमें आज दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली है। सोने में 0.82 % की गिरावट दर्ज हुई है। जिससे सोने का भाव 1,50,675 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Rate Today) पहुंच गया है। बताते चलें कि गुरुवार को MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट ₹1,52,260 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये अपने रिकॉर्ड हाई ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। रिकॉर्ड हाई से इसमें करीब ₹28,500 की गिरावट देखने को मिली।

 

ये भी पढ़ें:- क्रैश हुई चांदी!, एक ही दिन में इतना ज्यादा भाव गिरने से मचा हड़कंप Silver Price Today

 

 

Silver Rate Today सिल्वर में 15,000 की गिरावट

वहीं गुरुवार को MCX पर चांदी ₹2,46,452 प्रति किलो पर बंद हुई। ये अपने ऑल-टाइम हाई ₹4,20,048 प्रति किलो से करीब ₹1,73,500 कम है। हैरानी की बात तो ये है कि पिछले हफ्ते ही MCX पर सोना और चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई पर थी। आज शुक्रवार को चांदी का रेट 2,29,872 रुपए (Silver Rate Today) पर आ गया है।

 

क्यों आई सोने-चांदी में भारी गिरावट?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट इसलिए भी देखने को मिल रही है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब कम होता दिखाई दे रहा है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सेबी-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर चर्चा का ऐलान किया है। आज शुक्रवार को पहली बातचीत होगी। इस खबर से निवेशक सोना-चांदी से हटकर अमेरिकी डॉलर की तरफ जा रहे हैं। अमुमन देखा गया है कि डॉलर के मजबूत होने पर सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।

 

Gold rate today Gold Silver Rate Silver rate today

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!