
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 07 फरवरी 2026
छत्तीसगढ ===> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज नामक कंपनी में आज शनिवार की दोपहर में अचानक से भीषण आग लग गई। फैक्टरी मे लगी यह आग फैक्ट्री के एक हिस्से को अपने चपेट में ले लिया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी सी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना की जानकारी मिलने ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस दल तुरंत ही मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी अनुसार आग जिसमे लगी वह एक डामर फैक्ट्री है। फैक्टरी परिसर से अचानक धुऑ उठता हुआ दिखाई दिया और आग कुछ ही समय मे लपटों मे तेज हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंचकर तत्परता पूर्वक फैक्ट्री खाली करवाई जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया।

आग बूझाने मे फायर बिग्रेड टीम जूटी।




