A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेल्हा में शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन

IMG 20260207 WA0238

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेल्हा में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

 

जन जागरण संदेश रिपोर्टर संजय यादव

 

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हा में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कथा का वाचन कथा व्यास श्री आकाश कृष्णा बृजवासी (वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है, जिनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण कथन शैली ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

पाँच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भगवान गणेश जन्म एवं कार्तिकेय जन्म की कथाओं का विशेष वर्णन किया गया, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और भक्तजन शिवभक्ति में लीन नजर आए।

कथा श्रवण के लिए केवल बेल्हा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों नगरदा, पचारी, गोरबा, बनाहिल, दोम्हानी, बेलटी, कारी अलीकूद सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रोजाना भारी भीड़ उमड़ने से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने इस सफल आयोजन के लिए कथा व्यास एवं आयोजकों की सराहना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!