?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया के सिद्धेश्वर से राम दरबार तक बहेगी हनुमान प्राकट्योत्सव आध्यात्मिक गंगा

IMG 20260320 WA0248

IMG 20260320 WA0247सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलयुग के जाग्रत देव, संकटमोचन श्री हनुमान जी के आगामी 2 अप्रैल को होने वाले पावन प्राकट्योत्सव को लेकर मकरोनिया की धरा भक्ति और उत्साह के अनूठे संगम के लिए तैयार है। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के गरिमामय सानिध्य में ‘राम भक्त संगठन’ द्वारा इस महोत्सव को ‘दिव्य और भव्य’ स्वरूप प्रदान करने हेतु संत रविदास मंगल भवन के समीप एक वृहद बैठक संपन्न हुई। विधायक लारिया की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन की शक्ति और भक्ति का अनूठा स्वरूप देखने को मिला। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु भाजपा जिला महामंत्री चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल सहित क्षेत्र के सम्मानीय पार्षदगण, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित तरूणायी (युवा शक्ति) के जोश ने इस आयोजन को एक नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हनुमान प्राकट्योत्सव के शुभ अवसर पर एक विशाल पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह आध्यात्मिक यात्रा मकरोनिया थाना एवं एमपीईबी कार्यालय के समीप स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्गों से मर्यादा का संदेश देती यह शोभायात्रा दीनदयाल नगर स्थित श्री राम दरबार पहुंचकर विश्राम लेगी। विधायक लारिया ने यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा, तोरण द्वार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। भारतीय संस्कृति की पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए, इस आयोजन में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ‘आमंत्रण टोलियां’ गठित की गई हैं। विधायक श्री लारिया के मार्गदर्शन में ये टोलियां समस्त वार्डों में घर-घर जाकर पीले चावल (अक्षत) भेंट करेंगी और श्रद्धालुओं को सपरिवार इस धर्मोत्सव का हिस्सा बनने हेतु सादर आमंत्रित करेंगी। यह पहल समाज के प्रत्येक वर्ग को भक्ति के एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। हजारों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए बैठक में रूट व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। विधायक लारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी सेवा और समर्पण के शिखर हैं, अतः हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम दर्शन और आनंदमयी वातावरण प्राप्त हो। शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता हैं। मकरोनिया में आयोजित होने वाला यह प्राकट्योत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक आध्यात्मिक शक्ति का परिचायक बनेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!