उत्तर प्रदेशआजमगढ़इतवाकुशीनगरगोंडागोरखपुरबस्तीबहराइचलखनऊसिद्धार्थनगर 

“बस्ती में भ्रष्टाचार की ‘सड़क’ पर ग्रामीणों का पहरा: PWD की धांधली पकड़ी, काम कराया बंद”

"बिना डामर ही बिछा दी गिट्टी! कुदरहा में PWD की बड़ी लापरवाही, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा"

अजीत मिश्रा (खोजी)

🚨 भ्रष्टाचार की ‘पिच’ पर जनता का ब्रेक: कुदरहा में मानकों की धज्जियां उड़ा रहा PWD, ग्रामीणों ने रुकवाया काम🚨

⭐”जाग उठी जनता: मिर्जापुर–सुअरहा मार्ग पर मानक विहीन कार्य देख भड़के ग्रामीण, JE को माननी पड़ी गलती”

⭐”कागजों पर चकाचक, जमीन पर धूल: कुदरहा में सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति, ग्रामीणों ने रोका खेल”

⭐”PWD की मनमानी पर भारी ग्रामीण आक्रोश: रुकवाया घटिया सड़क निर्माण”

बस्ती मंडल ब्यूरो, उत्तर प्रदेश।

बस्ती। जनपद के विकास खंड कुदरहा में सरकारी धन के बंदरबांट का एक और नमूना सामने आया है। मिर्जापुर–सुअरहा मार्ग पर मरम्मत के नाम पर की जा रही खानापूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोक निर्माण विभाग (PWD) की इस ‘लापरवाह कार्यशैली’ से नाराज लोगों ने न केवल काम रुकवा दिया, बल्कि विभाग की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

💫डस्ट पर गिट्टी: क्या यही है PWD का ‘इंजीनियरिंग मॉडल’?

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से सड़क निर्माण के मानकों को ठेंगे पर रखा जा रहा था। बिना डामर डाले और पुरानी सड़क की सफाई किए बिना ही आनन-फानन में गिट्टी बिछाई जा रही थी। यह सीधे तौर पर जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को मिट्टी (और डस्ट) में मिलाने की कोशिश थी।

💫जांच में खुली पोल, JE को मानना पड़ा सच

स्थानीय लोगों ने जब इस धांधली की शिकायत समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि पांडेय से की, तो मामला तूल पकड़ गया। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (जेई) को भी ग्रामीणों के आक्रोश और हकीकत के आगे झुकना पड़ा। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद विभाग को मजबूरन काम रुकवाने का आदेश देना पड़ा।

💫हजारों की आबादी, पर सड़क से ‘मजाक’ क्यों?

यह मार्ग महज एक रास्ता नहीं, बल्कि सुअरहा, वहडिला, जितुआपुर, चरकैला, माझाकला, भगवन्तपुर और मिर्जापुर मुरादपुर जैसे दर्जनों गांवों की लाइफलाइन है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे इस मुख्य रास्ते के साथ किसी भी प्रकार का ‘खिलवाड़’ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

“सड़क विकास के लिए बनती है, विनाश के लिए नहीं। बिना डामर के गिट्टी बिछाना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। हम मानक विहीन कार्य किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।”— रवि पांडेय, समाजसेवी व बीडीसी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!