
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 29 मार्च 2026 ।देहरादून से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है, जहां जन अधिकार पार्टी (ज.) के अध्यक्ष आज़ाद अली ने HRDA (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) पर प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज़ाद अली ने कहा कि HRDA अब “उगाही का अड्डा” बन चुका है और VC की सह पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले में “राजन सिंह” के जरिए मैनेजमेंट कराया जा रहा है।
आज़ाद अली ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो देहरादून के खारा खेत, पनास वैली से लेकर उत्तराखंड सरकार की खतौनी भूमि तक, SC से सामान्य वर्ग को बेची गई जमीनों की पूरी परतें खोलकर रख दी जाएंगी।
अब इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या इन गंभीर आरोपों की जांच होगी या मामला बयानबाजी तक ही सीमित रहेगा।








