A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

म.प्र.लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा 2025 पूर्ण निष्पक्षता से कराए

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *म.प्र. लोक सेवा आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराए एवं म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा 2025 पूर्ण निष्पक्षता से सम्पन्न करावें। उक्त निर्देश राज्य सेवा मध्य प्रदेश लोकसभा आयोग के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनोहर दुबे ने सागर में परीक्षा के पूर्व ऑब्जर्वर की बैठक में दिए । इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर राजेश शुक्ला, जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, बाय पी सिंह सहित समस्त ऑब्जरबर्स मौजूद थे। दुबे ने निर्देश दिए की सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के साथ महिला पुरुष के लिए आवश्यक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी आयोग के निर्देशों का पूर्णता पालन करेंगे एवं परीक्षा को संपन्न कराए। म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा -2025 दिनांक 01 मार्च 2026 रविवार को शहर के 23 परीक्षा केंद्रों पर एक सत्र में दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी 11:00 से परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होंगे अपनी पहचान के लिए सभी विद्यार्थी निर्धारित डॉक्यूमेंट लेकर आएंगे। इस परीक्षा हेतु जिला मुख्यालय सागर में 8661 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगें । ततसम्बंध में सागर सम्भाग के पर्यवेक्षक श्री मनोहर दुबे ने सभी परीक्षा केंद्रों के आवरजवर्ब को निर्देश दिए कि राज्य पात्रता परीक्षा , म.प्र. लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है ,उन्होने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑब्जर्वर आयोग के प्रतिनिधि के रूप में परीक्षा में कार्य करेंगे आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाना पर्यवेक्षक की ड्यूटी में शामिल है परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी शनिवार तक पूर्ण कर ली जावे व आयोग के समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जावे ।
परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं इस प्रकार रहेंगी – 1. स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसेः- पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री। 2. आई.टी. गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसेः- मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफी, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं। 3. एसेसरीज़ जैसे:- बालों को बांधने वाले क्लचर / बक्कल, हाथ के बैंड / हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक, धूप का चश्मा, पर्स/वॉलेट, टोपी। 4. अन्य वस्तुएं जैसेः- चाबी, लाइटर्स / माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध है।
परीक्षा में अनुमत वस्तुएं हैं:- ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने हेतु निर्धारित स्याही (काला ) का बाल पेन, स्वयं का फोटोग्राफ (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु उनके लिए आवश्यक सामग्री और अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट हो।
आयोग की परीक्षा में निम्न में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेष दिया जा सकेगा: आधार कार्ड, मतदाता परिचय-पत्र (वोटर आई.डी.), ड्रायविंग लायसेंस, आयकर का पेन कार्ड, पासपोर्ट, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र। फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी। लोक सेवा आयोग,इंदौर द्वारा इस परीक्षा में संभागीय पर्यवेक्षक मनोहर दुबे, से. नि. आई.ए.एस. को नियुक्त किया गया है । दुबे का मोबाईल नम्बर 9425300503 है । परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं – शासकीय कन्या उत्‍क़ष्‍टता महाविद्यालय, सागर में 2 केन्‍द्र, शासकीय कॉलेज मकरोनिया, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मोराजी, लक्ष्मीपुरा साग, शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय सागर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सागर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविध्यालय सागर, सरस्वती शिशु मंदिर, पगारा मार्ग सागर, इमानुअल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुन्दर लाल श्रीवास्तव मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीनगर, जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान सागर कॉलेज, बाबूलाल तारा बाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (बीटीआईआरटी) कॉलेज, इन्फिनिटी कॉलेज, ओजस्विनी कॉलेज, बीटीआईई कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल, मकरोनिया, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल रमझिरिया सागर, सिप्स कॉलेज एवं एडीना कॉलेज में हो रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!