A2Z सभी खबर सभी जिले की

दोनो समुदाय के धर्मगुरुओ व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी ।

अगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने अपील

क्षेत्राधिकारी बाँसी द्वारा उपजिलाधिकारी बांसी के मौजूदगी मे थाना खेसरहा पर अगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु  ,लदोनो समुदाय के धर्मगुरुओ व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी ।

डा0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन मे, शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी द्वारा निखिल चक्रवर्ती उपजिलाधिकारी बांसी के मौजूदगी मे थाना खेसरहा पर अगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के दोनो समुदाय के धर्मगुरुओ व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी ।उच्च अधिकारीगणों द्वारा दिये गये आदेशो निर्देशो से सभी को अवगत कराया गया । इस दौरान अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा सहित थाना खेसरहा के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

Back to top button
error: Content is protected !!