A2Z सभी खबर सभी जिले की

मीरजापुर। थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मीरजापुर। थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। IMG 20260331 WA0018

ट्रेलर की चपेट में आने से मां, पुत्र व भतीजा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस घटना को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने का दिया आदेश बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रेलर करीब 100 मीटर तक शव को घसीटता रहा . मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार व सिखा भारती सहित कई थानों की पुलिस फोर्स अमन की शान

मीरजापुर। थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई हैं। अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उनका पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद तथा भतीजा अनुराग बाइक

से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने अहरौरा जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं और उचित कार्रवाई का

आश्वासन दिया जा रहा हैं। घटना के बाद पुलिस ने टेलर को कब्जे में ले लिया वहीं चालक फरार है।

घटना स्थल पर स्थानीय थाना सहित अदलहाट, जमालपुर, चुनार थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही। इसके बाद घटना स्थल पर चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा व सीओ सिखा भारती मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने जुट गए परिजनों ने अपनी मांगों को उपजिलाधिकारी के सामने रखी गई जो वाहन चालक और वाहन के विरुद्ध कार्रवाई हो। इसके बाद उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा

ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। उपजिलाधिकारी चुनार के साथ अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन लालजी पुत्र स्व राजकुमार निवासी अहिरूपुर सोनपुर के तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के साथ वाहन स्वामी और वाहन यूपी 65 एल टी 8115 को कब्जे में लेकर 70/26,281,105बी एन एस सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है शव को कब्जे मे

लेकर पोस्टमार्टम हेतु जनपद मुख्यालय मोर्चारी मे भेज दिया गया है। एन जी टी शिकायतकर्ता के साथ भा कि यु क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय के साथ आए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना प्रायः तभी होती है जब रोड पर अधिकारी नहीं होते और लोकेशन बताने वाले वाहन और वाहन स्वामियों को रोड क्लीयर की खबर देकर मोटी रकम कमाते है और वाहन स्वामी द्वारा चालकों को निर्देशित किया जाता है गाड़ी रफ़्तार से निकला जाये तभी अचानक इस तरह की घटना घट जाती है। वही पत्रकारों द्वारा ग्रामीणों की मांग को पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि जांच कराकर ठोस एवं उचित कार्यवाही किया जायेगा मृतक के परिजन लाल जी द्वारा उचित मांगो को शासन में भेज कर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने के भरोसे पर जाम समाप्त हुआ तब जाकर अवगमान शुरू हो पाया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!