A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिमध्यप्रदेश

खंडवा में करीब 26 हजार किसान गेहूं खरीदी से बाहर, ये है वजह MP News: सैटेलाइट ने फसल लगे खेतों को बता दिया खाली, पंजीयन के बाद भी समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही बिक्री, स्लॉट बुकिंग में भी आ रही दिक्कतें, किसान परेशान।

सुरेन्द्र  दुबे     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सैटेलाइट सत्यापन की खामियों के चलते बड़ी संख्या में किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रहा है। सत्यापन नहीं होने से करीब 26 हजार किसान गेहूं खरीदी से बाहर हो गए हैं। वे अब बिना सत्यापन के अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेंगे। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकी उपज कम दिख रही है। स्लाट बुक की प्रक्रिया पूरी करने पर अंत में पोर्टल पर सैटेलाइट द्वारा असत्यापित किया गया है, इस तरह का मैसेज आ रहा है। जिले में गेहूं खरीदी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खामियां किसानों पर भारी पड़ रही हैं।

 

करीब 26 हजार किसान गेहूं खरीदी से बाहरScreenshot 2026 04 15 22 12 27 859 com.facebook.katana edit

सैटेलाइट के माध्यम से खेतों का सत्यापन नहीं होने के कारण करीब 26 हजार किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने से बाहर हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार पंजीयन कराया, पोर्टल पर उनका डेटा दिख रहा है लेकिन जैसे ही वह स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो अंत में पोर्टल पर सैटेलाइट द्वारा असत्यापित का संदेश दिखाई देता है। इसके कारण उनकी बुकिंग निरस्त हो जाती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!