?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
हरियाणा

होडल में दरियादिली की मिसाल: जाट धर्मशाला को 600 गज भूमि दान समाज के लिए बड़ा कदम: चौधरी सुखराम ने दान की तीन करोड़ों की जमीन

होडल में इतिहास रचा और सेवा की मिसाल: जब एक किसान ने समाज के लिए खोल दिया दिल और जमीन दोनों

वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार होडल से बड़ी खबर:पलवल (हरियाणा )17 अप्रैल2026 InShot 20260417 120351137होडल की अंधुआ पट्टी से समाज सेवा की एक मिसाल सामने आई है। चौधरी सुखराम ने जाट धर्मशाला के निर्माण हेतु 44 फुट रोड पर स्थित 600 वर्ग गज भूमि दान में दी है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी आस्था, समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है। इस सराहनीय पहल से समाज के हजारों लोगों को ठहरने, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने और एकजुट होने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।चौधरी सुखराम जी का यह योगदान न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए लाभकारी होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। जाट धर्मशाला परिवार और पूरे समाज ने उनके इस महान कार्य के लिए आभार व्यक्त कीया l                       रिपोर्ट: प्रवीण कुमार, वंदे भारत टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!