A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड: अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ‘द्वितीय अवसर’ परीक्षा की समय-सारणी जारी, 22 अप्रैल तक करें आवेदन*

*धार, 17 अप्रैल 2026।* माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षाओं का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए मण्डल द्वारा ‘द्वितीय अवसर’ परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

 

*परीक्षा एवं आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण विवरण:*

 

घोषित परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 22 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय अवसर की परीक्षाओं का आयोजन 07 मई 2026 से किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

 

*संस्था प्रमुखों के लिए निर्देश:*

 

मण्डल ने समस्त शासकीय, अशासकीय एवं मण्डल से संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्था के सूचना पटल (Notice Board) पर परीक्षाओं की आवश्यक जानकारी एवं समय-सारणी अनिवार्य रूप से चस्पा करें। साथ ही, पात्र विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करें ताकि कोई भी विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रहे।

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित संस्था अथवा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सScreenshot 2026 04 18 06 48 06 272 com.miui .gallery editकते हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!