उत्तर प्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra news:तुर्रीडीह में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन घायल,नशे में तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे टिपका नाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने नशे की हालत और तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया।IMG 20260418 WA0024
पहली बाइक पर सवार 50 वर्षीय कामेश्वर पुत्र सोना बच्चा निवासी रन्नू अपने रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मूर्ता गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर नगवा गांव निवासी 27 वर्षीय रविशंकर पुत्र पुरुषोत्तम और उनका चचेरा भाई 22 वर्षीय देव सिंह पुत्र रामधनी सवार थे। दोनों बहन के घर से नशे की हालत में लौट रहे थे।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद रविशंकर और कामेश्वर के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविशंकर को मुंह व जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कामेश्वर के सिर पर चोटें हैं। देव सिंह को सीने में आंतरिक चोटें हैं, जिनका इलाज जारी है।
घायल देव सिंह ने बताया कि हम चार भाई थे और बहन के घर से नगवा अपने घर लौट रहे थे। दो चचेरे भाई बाइक पर पहले ही निकल गए थे, उसके बाद पीछे हम दोनों निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविशंकर की बाइक तेज गति से चल रही थी और दोनों नशे में धुत बताएं गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!