उत्तर प्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra news:बरहपान गांव में तेज रफ्तार बाइक ने 13 वर्षीय बालक को कुचला, बायां पैर फैक्चर,रेफर

दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।जहां एक 13 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।IMG 20260418 WA0027
घायल बालक का नाम गोलू (13) पुत्र सुभाष निवासी मधुपुर बताया गया है। वह अपने नानी के घर के बाहर खेल रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गोलू का बायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया।
परिजनों की सूचना पर 102 एंबुलेंस तत्काल पहुंची। ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर ने बालक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!