A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

ट्रैक्टर चोर ढीमर खेडा पुलिस की गिरफ्त में

 

कटनी

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Screenshot 2026 04 18 21 31 38 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 16.04.26 को प्रार्थी रमेश पटेल पिता दत्तराम पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्रामः झिन्नापिपिरया थाना ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.04.26 को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर राजिस्थान का मेरी टैक्टर ट्राली ग्राम खमतरा से बहोरिबंद ले जाने को कहकर गया था जो बहोरीबंद नही पहुंचा और फोन भी नही उठा रहा था जो मेरी टैक्टर ट्राली को बेईमानी पूर्वक चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कंमाक 226/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफतार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग का टैक्ट्रर ढाली किमती 700000 का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, का विशेष योगदान रहा।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!