A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM गैस सिलेंडर की किल्लत

उपभोक्ता गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हो रहे परेशान

IMG 20260418 073510 IMG 20260418 073242जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 18 अप्रैल 2026 गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान हो रहा है कैसे एजेंसी में पहले नंबर लगाने के लिए दो से तीन दिन उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगाता है तब कहीं जाकर उसका नंबर लगता है नंबर लगने के उपभोक्ता को गोदाम भेज दिया जाता है जहां पहुंचकर मालूम पड़ता है सिलेंडर खत्म हो गया है दो-तीन दिन बाद आएगा तभी मिल पाएगा उपभोक्ता निराश होकर गाड़ी आने का इंतजार करता है जिस दिन गाड़ी आती है उसे दिन कहीं खत्म ना हो जाए उसके डर से उपभोक्ता सुबह 4:00 बजे 5:00 बजे से लाइन लगते हैं तब जाकर कहीं 9:10 बजे उसको सिलेंडर मिलता है ।

यह 5 से 7 दिन का जो समय है बगैर भोजन के रह पाना संभव नहीं जिसके लिए वह लकड़ियों का इंतजाम करता है किंतु शहरों मे यह भी मिलना मुश्किल है मिली भी गई तो जलाए कहां जिसके कारण भूख मिटाने के लिए होटल का सहारा लेना पड़ता है जिसका बजट आम जनता रोज-रोज नहीं उठा सकती। IMG 20260418 073405

प्रशासन का कहना है कि आम जनता सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से जो सिलेंडर कमी होने की जानकारी मिल रही है वह हमारे यहां लागू नहीं होती हमारे जीपीएम जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है अतः अफवाहों को ध्यान ना दें और जितनी गैस की आवश्यकता है उतना ही ले जिससे व्यवस्था बनी रहे।

किंतु सवाल यह उठना है कि  प्रशासन गैस सिलेंडर की कमी रही है या गैस एजेंसी वाले गैस सलेंडर की कलाबाजारी स्वयं कर रहे । सियाराम गैस एजेंसी  गौरेला इतनी लंबी लाइन ? लोग 4 -6 घंटे लाइन में लगाने के क्यों मजबूत ! आगे की स्थिति क्या रहती है इसका आकलन करना मुश्किल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!