महराजगंज में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह 6 बजे से विशेष अभियान चलाया गया।
फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर महराजगंज में विशेष अभियान, डीएम ने सुबह 6 बजे से संभाली कमान
महराजगंज में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह 6 बजे से विशेष अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस अभियान की निगरानी खुद संभाली और कैंप कार्यालय से ऑनलाइन लाइव मॉनिटरिंग करते हुए गांव-गांव में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
अभियान के तहत उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, लेखपाल, ग्राम सचिव सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गांवों में भेजा गया, ताकि अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा सके।
डीएम ने नौतनवा तहसील के कौलही गांव में किसान उमेश राय से संवाद कर उन्हें अन्य किसानों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं परतावल ब्लॉक के पिपरिया गांव में अनीशुर्रहमान, कमाल और प्रधान प्रतिनिधि वसीम से बातचीत कर 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉर्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल के बाद कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ केवल फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही मिलेगा, इसलिए सभी किसान समय रहते अपनी रजिस्ट्री पूर्ण करा लें।
गर्मी और लू को देखते हुए अधिकारियों को सुबह और शाम के समय अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हर ग्राम पंचायत में टीम बनाकर घर-घर जाकर किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अभियान का असर भी देखने को मिला है। आज दोपहर तक 900 नई फॉर्मर आईडी बनाई गईं, जिससे जनपद में कुल रजिस्ट्री का आंकड़ा 3,81,940 तक पहुंच गया है।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और जल्द से जल्द अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल सके।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!