A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्ती

मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आऐ बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत

BREAKING /NEWS / UP/ BASTI

मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर–ट्रॉली की चपेट में आए बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत।

आक्रोषित गाँव वालो और परिजनों ने शव रखकर सड़क किया जाम।

सूचना पर पहुँचे SO परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने परिजनों और लोगो को समझा बुझाकार जाम को खोलवाया।

अवैध मिट्टी खनन कर लाई जा रही मिट्टी सेलदी ट्रैक्टर ट्राली से हुआ हादसा।

पूरी रात्रि चलता है तेज स्पीड मे मिट्टी लगा ट्रैक्टर ट्राली और डंफर।

दिन मे सिर्फ 1 आध जगह खनन विभाग द्वारा कार्यवाही करके सिर्फ किया जाता है दिखावा।

पुलिस भी वाल्टरगंज मे सिपाही की एँटी करप्शन द्वारा गिरफ्तारी के बाद नहीं करती ओवर स्पीड पर कार्यवाही।

लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से चली की चपेट मे आने से चली गयी युवक की जान।

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के क़ुस्मौर डीह नका रहने वाला था 18 वर्षीय शिवकुमार उर्फ झिनकू।

मांगलिक कार्य में शामिल होने हेतु कपड़ा खरीदने चौरी बाजार जा रहा था युवक।

सिकंदरपुर– मसकनवा मार्ग पर जटौलीया के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया।

आरोप है कि चालक ने रोकने की बजाय सर पर चढ़ा दिया और वहां से भाग निकला।

घटना में शिवकुमार का लगभग आधा सर गायब हो गया और घटनास्थल पर हीं उसने दम तोड़ दिया।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।

लेकिन स्वजन चालक को बुलाने पर अड़े रहे,थाना प्रभारी विश्मोहन द्वारा कई घंटे समझाने के बाद स्वजन ने लिखित तहरीर दिया और रास्ते से जाम हटाया।

मृतक अपने माता–पिता का इकलौता बेटा था।पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करता था।

मिट्टी लदे ट्राली सड़क पर अक्सर लापरवाही पूर्वक फर्राटा भरते हैं।

घटनास्थल पर मौजूद जयप्रकाश,रामू,राकेश तथा विक्रम यादव ने कहा कि दिनभर सड़क पर अवैध मिट्टी लदे वाहन तेज आवाज में गाना बजाते हुए निकलते हैं।

लेकिन खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता,जब कोई घटना हो जाती है तब कार्रवाई के नाम पर एक दो लोगों पर जुर्माना लगाकर खानापूर्ति कर दिया जाता है।

REPORT-फरमान हैदर

Back to top button
error: Content is protected !!